{"_id":"5994a3e94f1c1b3d308b466f","slug":"121502913513-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोभनीय टिप्पणी को लेकर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोभनीय टिप्पणी को लेकर रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोभनीय टिप्पणी पर रिपोर्ट दर्ज
रतनपुरी। निजानंद आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से परमात्मानंद आश्रम ट्रस्ट भूपखेड़ी के विरुद्ध अपने धार्मिक ग्रंथ के प्रति बेअदबी करने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
पुलिस के मुताबिक परमात्मानंद आश्रम भूपखेड़ी ने अपनी एक धार्मिक पुस्तक हमजम ग्रंथ में रतनपुरी के निजानंद आश्रम ट्रस्ट के धार्मिक ग्रंथ कुलजम स्वरूप साहिब के प्रति अत्यंत अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है। इस पुस्तक में निजानंद संप्रदाय के ग्रंथ के प्रति अशोभनीय टिप्पणी भी की गई है। इस संबंध में निजानंद आश्रम के पदाधिकारियों जोगेंद्र सिंह और ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र पाल, रसवंतए विजय आहूजा, कुलदीप भगत, चरण सिंह, आदि ने निजानंद संप्रदाय के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की तहरीर दी है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर परमात्मानन्द आश्रम ट्रस्ट भूपखेड़ी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।