फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लुटेरे को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद किया

लुटेरे को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद किया

Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद किया
लुटेरे को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद किया
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने लुटेरे को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।
रतनपुरी इंस्पेक्टर अमरजीत लाल ने बताया कि तीन मई को रतनपुरी निवासी सुरेंद्र शर्मा पुत्र किशनचंद शर्मा से तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए बाइक व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। इस लूट में तीन बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस की लगातार दबिश देने पर बुढ़ाना थाना के मजरा गांव टांडा निवासी बदमाश अंकुर पुत्र सुनील कुमार ने चार जुलाई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को एसआई ब्रहमजीत तोमर ने कोर्ट के आदेश पर लुुटेरे अंकुर को छह घंटे के रिमांड पर लिया। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर गांव टांडा के जंगल में किरणपाल सिंह के नलकूप के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। पूछताछ करने पर बदमाश ने बताया कि लूटी गई बाइक को टांडा निवासी बदमाश गुड्डू पुत्र महिपाल ले गया था। बदमाश गुड्डू फिलहाल एक अन्य लूट के मामले में बागपत जेल में बंद है। तीसरा बदमाश इसी गांव का रहने वाला दुष्यंत पुत्र राजेंद्र फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed