{"_id":"5965256a4f1c1beb058b4818","slug":"121499800938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक डिफाल्टरों के घरों के बाहर गांधीगिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक डिफाल्टरों के घरों के बाहर गांधीगिरी
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक डिफाल्टरों के घरों के बाहर गांधीगीरी
मुजफ्फरनगर। पीएनबी अधिकारियों और कर्मचारियों ने डिफाल्टरों से वसूली के लिए गांधीगीरी करते हुए उनके घरों के बाहर हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।
शहर में पहली बार किसी बैंक ने गांधीगीरी के माध्यम से डिफाल्टरों से वसूली का प्रयास किया। पीएनबी के कर्मचारियों ने एनपीए में जा चुके खातों सुयश क्राफ्ट मिल, शांति देवी जैन मेमोरियल ट्रस्ट, शंकर एंटरप्राइसेस एवं शांति केमस्टील के मालिक सुभाष जैन के घर के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन भी इस प्रकार जिससे कालोनी के सभी लोगों को यह पता लग जाए कि सेठ जी बैंक के डिफाल्टर हैं। सोमानील केमिकल के मालिक दिनेश गर्ग, जगदंबा लोहा उद्योग एवं विनायक ट्रेडर के मालिक के घर के बाहर भी गांधीगीरी के माध्यम से ऋण वसूली के प्रयास किए गए। कर्मचारियों द्वारा बकायेदारों को गुलाब के फूल भेंट किए तथा शांतिपूर्वक उनके घर पर जाकर बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से ऋण लौटाने की मांग की। इस दौरान बैंक के मंडल प्रमुख आरएस राठौड़, एलडीएम शशि जैन, एजीएम एसके रावला, मुख्य प्रबंधक एके झा, मुख्य प्रबंधक पीके मिश्रा, मुख्य प्रबंधक एनसी जैन एवं अनिल कुमार गर्ग, राकेश भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, समृद्धि श्रीवास्तव, अनिरुद्ध शर्मा, सुश्री गगनदीप, प्रवीन कुमार उपस्थित रहे।