फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 Nepalese associated with Tablighi Jamaat went without telling

तब्लीगी जमात से जुड़े 12 नेपाली बिना बताए चले गए

Fri, 12 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 Nepalese associated with Tablighi Jamaat went without telling
तब्लीगी जमात से जुड़े 12 नेपाली बिना बताए चले गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात से जुड़े 12 नेपाली नागरिक लॉकडाउन खुलते ही कोर्ट से जमानत मिलने पर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही जनपद से रवाना हो गए हैं। गांव न्याजूपुरा की मस्जिद में क्वारंटीन किए गए विदेशी जमाती कहां और किस माध्यम से गए हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर में शहर से सटे गांव न्याजूपुरा स्थित जामा मस्जिद में 12 विदेशी (नेपाली मूल) जमाती चिह्नित किए गए थे, जो बिना प्रशासनिक अनुमति के न्याजूपुरा में ठहरे थे। प्रशासन ने इन नेपाली जमातियों को जामा मस्जिद में ही क्वारंटीन कर उनके खिलाफ शहर कोतवाली में लॉकडाउन उल्लंघन धारा-188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिर इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे और जामा मस्जिद से निकालकर रुड़की रोड स्थित केंद्र में क्वारंटीन कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें फिर से न्याजूपुरा स्थित जामा मस्जिद में क्वारंटीन कर दिया गया था। तब से ये जमाती पुलिस की निगरानी में रह रहे थे। गत 26 मई से जनपद में न्यायालय खुल गए थे। नेपाली जमातियों को जमानत मिल गई थी तो, पुलिस ने निगरानी हटा ली थी। गत चार जून को सभी नेपाली जमाती बिना किसी को सूचना दिए जनपद से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान का कहना है कि नेपाली जमातियों के गत चार जून को यहां से चले जाने की जानकारी मिली है। ये कहां, किस माध्यम से और किससे अनुमति लेकर गए, इसकी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि नेपाली जमातियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। उनके नाम व मोबाइल नंबर पुलिस के पास सुरक्षित हैं। जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed