{"_id":"62b604e284d82775ea7744d3","slug":"12-detained-including-district-president-of-bhakiyu-bhanu-for-playing-hooter-3-vehicles-caught-muzaffarnagar-news-mrt5942385122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: हूटर बजाने पर भड़के सीओ, जिलाध्यक्ष सहित 12 हिरासत में, तीन गाड़ियां भी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: हूटर बजाने पर भड़के सीओ, जिलाध्यक्ष सहित 12 हिरासत में, तीन गाड़ियां भी पकड़ी
Sat, 25 Jun 2022 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 07:04 PM IST
सार
भाकियू भानू गुट के नेताओं की गाड़ियों का हूटर बजता देख सीओ भड़क गए। इसके बाद सीओ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सहित बारह लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में भाकियू भानू गुट के नेताओं द्वारा थाना परिसर के बाहर गाड़ियों के हूटर बजाने पर सीओ सदर भड़क गए। उन्होंने तीन गाड़ियों को कब्जे में लेकर उनके स्वामियों व चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जिलाध्यक्ष सहित बारह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ये है मामला
शुक्रवार शाम करीब शात बजे भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर व शमशाद अहमद, असलम शेख, अमित कुमार आदि करीब दो दर्जन लोग गाड़ियों के साथ किसी कार्य से पुरकाजी थाने पर आए थे। इन्होंने थाने पहुंचकर गाड़ियों के हूटर बजाने शुरू कर दिए। आवाज सुनकर थाने पर मौजूद सीओ सदर हेमंत कुमार भड़क गए। सीओ सदर ने थाने के बाहर आकर भाकियू भानू गुट के नेताओं से नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस को हूटर लगी गाड़ियों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने तीन गाड़ियों को कब्जे में लेकर जिलाध्यक्ष सहित बारह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Former MLA Sangeet Som: भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम पर आरोप तय, 13 साल पुराना है मामला
विज्ञापन
सीओ सदर ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि सड़क पर हूटर लगी भाकियू भानू गुट की जो भी गाड़ी मिलती है, उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्घ का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।