फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नए रेलवे ट्रैक को चार घंटे का ब्लॉक लेकर दुरुस्त किया

नए रेलवे ट्रैक को चार घंटे का ब्लॉक लेकर दुरुस्त किया

Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नए रेलवे ट्रैक को चार  घंटे का ब्लॉक लेकर दुरुस्त किया
चार घंटे का ब्लॉक लेकर नए रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया
विज्ञापन

खतौली। रेलवे कर्मचारियों ने चार घंटे का ब्लॉक लेकर नए रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने कूड़ा करकट उठवाकर साफ सफाई की। मंगलवार को सीआरएस (कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे।

सीआरएस के निरीक्षण के बाद ही नए रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन करने को हरी झंडी दी जाएगी। सीआरएस के मंगलवार को आने को लेकर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी जुटे हुए हैं। शनिवार को डीआरएम एससी जैन ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। डीआरएम ने स्टेशन के आसपास गंदगी को देखकर नाराजगी जताई थी। रविवार को कर्मचारी रेलवे स्टेशन के आसपास साफ सफाई करने में लगे रहे। शाम तक कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। इसके अलावा मुख्यालय से रविवार को दोपहर 12 से लेकर शाम चार बजे तक ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक लेकर रेलवे कर्मचारियों ने नए रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया। हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हो सकी। सीआरएस मंगलवार को दिल्ली से कार द्वारा खतौली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वे ट्रॉली पर बैठकर नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। उनके द्वारा रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद ही ट्रेनों का संचालन करने को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed