{"_id":"5cc73ebbbdec2207194af151","slug":"11556561595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की मौत पर बरपा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिला की मौत पर बरपा हंगामा
खतौली। गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि महिला को ससुराल वाले हमेशा किसी न किसी कारण तंग करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक जानसठ के गांव मकसूदाबाद निवासी मोहम्मद वकील अहमद ने 12 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री गुलशाना (35) का निकाह खतौली के गांव नंगला रुर्द निवासी अनीस के साथ किया था। गुलशाना के सात बच्चे हैं। गुलशाना गर्भवती थी और काफी दिनों से बीमार भी चल रही थी। रविवार की रात को गुलशाना की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गुलशाना की मौत की खबर सुनकर मायके वाले गांव नंगला रुर्द में रात में ही पहुंच गए थे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गुलशाना की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मायके वालों का आरोप था कि ससुराल वाले गुलशाना को तंग करते थे। इसलिए ससुराल वालों ने ही गुलशाना की हत्या की है। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के परिजनों ने पुलिस को हत्या की तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर हरसरन का कहना है कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया गुलशाना की मौत बीमारी से होने का पता चला है। इसके बावजूद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत होने के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस जांच में जुटी है।