{"_id":"5cb8bf22bdec22144d7e2a4f","slug":"11555611426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सड़क किनारे पलटी, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सड़क किनारे पलटी, सिपाही घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में सिपाही घायल
सिखेड़ा। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव सिखेड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना मीरापुर के इंस्पेक्टर पंकज त्यागी की प्राइवेट कार को ठीक कराने के लिए थाने का सिपाही वसीम मुजफ्फरनगर में मिस्त्री के यहां गया था। सिपाही वसीम कार को ठीक कराकर थाने जा रहा था। गांव सिखेड़ा के पास सड़क में गड्ढे होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सिपाही घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया।
कार की टक्कर से किसान घायल
मीरापुर। ग्राम भुम्मा निवासी किसान सहदेव पुत्र रामपाल बुधवार रात टिकौला मिल में गन्ना डालकर बुग्गी लेकर लौट रहा था। कैथोड़ा के निकट टूटी पुलिया के पास पीछे से आ रही एक कार ने बुग्गी में टक्कर कर दी। दुर्घटना में किसान गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।