फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महावीर जयंती पर रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

महावीर जयंती पर रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 17 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती पर रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
मुनीम कालोनी में निकाली गई पालकी यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भगवान महावीर जयंती पर शहर में भव्य रथयात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं नई मंडी की मुनीम कालोनी में जयंती पर पालकी यात्रा का आयोजन हुआ। 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
दुनिया में अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंती पर शहर में भव्य रथयात्रा का आयोजन हुआ। रथयात्रा प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय से निकाली गई। मंदिर में भगवान महावीर के जन्म से लेकर बड़े होने तक पर कार्यक्रम विधि विधान से संपूर्ण हुआ। ध्वजारोहण के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ पर सवार होने के लिए बोलियां लगाई गई। बैंडबाजों के साथ रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। हाथी, घोड़ों के साथ मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। हालांकि शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही। पुलिस ने इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। नईमंडी की मुनीम कालोनी में भगवान महावीर की जयंती पर पालकी यात्रा का आयोजन हुआ। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अजय जैन और जितेंद्र जैन का यहां मुख्य सहयोग रहा। महावीर जयंती पर बीती रात जैन मिलन विहार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर के जैन मंदिरों के अध्यक्ष और मंत्री का स्वागत भी हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जैन मिलन मेन ने भगवान महावीर की जयंती पर महावीर चौक और समाज की ओर से रैनबो विहार के सामने भंडारे का आयोजन किया। जैन मिलन के सदस्यों ने महावीर चौक पर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ नरेंद्र जैन नावला वालों ने फीता काटकर किया। संगठन के संरक्षक जयचंद जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज जैन, राजेश जैन, राजकुमार जैन, श्रेयांस जैन, नेमीचंद जैन, वाईके जैन मौजूद रहे। आयोजन में अध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री राजकुमार जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन, अजय जैन, नरेश जैन, विजेंद्र जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, आरध्य जैन का सहयोग रहा। मेरठ रोड पर रैनबो विहार कालोनी के समक्ष कालोनी के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में अरुण जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, अक्षय जैन, संदीप जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed