फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पांच दिन में परिवार के तीन बच्चों की मौत

पांच दिन में परिवार के तीन बच्चों की मौत

Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन में परिवार के तीन बच्चों की मौत
पांच दिन में परिवार के तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर में बीते पांच दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की जानलेवा बीमारी से मौत हो गई। शनिवार को तीसरी बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची का दिल्ली में उपचार चल रहा था, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व पपीता खाने से तीनों बच्चों की हालत बिगड़ी थी।
गांव सिकंदरपुर निवासी किसान विकास उर्फ सोनू के आठ वर्षीय बेटी आयुषी, छह वर्षीय अवनी और चार वर्षीय अवि चौधरी थे। विकास का कहना है कि करीब दस दिन पहले बच्चों ने पपीता खाया था। इसके बाद से उन्हें पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई। उन्होंने गांव के डॉक्टर को ही दिखाया, लेकिन आराम नहीं हुआ। बाद में तीनों बच्चों को भोपा, मुजफ्फरनगर और उसके बाद मेरठ ले गए। मेरठ से भी उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। बीते बुधवार को अवनी की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को चार वर्षीय अवि चौधरी ने भी दम तोड़ दिया। सबसे बड़ी पुत्री आयुषी का उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह वह भी मौत से जंग हार गई। परिजन दोपहर तक उसके शव को लेकर गांव पहुंच गए और अंतिम संस्कार कर दिया। तीन भाई-बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


किस बीमारी से मौत हुई स्पष्ट नहीं
तीन बच्चों की मौत का मामला हर किसी के लिए रहस्य बना हुआ है। पपीता खाने से बच्चों की मौत होना किसी के गले नहीं उतर रहा। परिजन बीमार होने के बाद से बच्चों का उपचार करा रहे थे, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जिले के स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। ग्रामीण और परिजन तीनों मौतों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
बच्चों की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन परिजन उनके उपचार से संबंधित कागजात दिखाएं तो पता लग सकेगा कि बच्चों को क्या बीमारी थी और उन्हें क्या उपचार दिया जा रहा था। फिलहाल तो वह इस संबंध में कुछ नहीं बता सकते।
- डा. पीएस मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed