फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ्िशक्षा से ही दूर होगी आर्थिक और सामाजिक असमानता

्िशक्षा से ही दूर होगी आर्थिक और सामाजिक असमानता

Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
्िशक्षा से ही दूर होगी आर्थिक और सामाजिक असमानता
शिक्षा से ही दूर होगी आर्थिक और सामाजिक असमानता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने अपने ढंग से महिला शक्ति को प्रदर्शित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही मानसिक और आर्थिक गुलामी से आजादी मिलती है। शिक्षित महिला परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना बड़ा योगदान दे सकती है।
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझे और जाने। शिक्षा के बल पर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक समृद्धि के बिना महिलाओं का संपूर्ण उत्थान नहीं हो सकता। महिलाओं के लिए आज नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं। छात्राएं मेहनत के बल पर अपनी योग्यता सिद्ध करें। समाज और राष्ट्र के लिए अग्रणीय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में डॉ निशा गुप्ता, डॉ आभा सैनी, डॉ पूनम, डॉ वंदना वर्मा, डॉ संतोष कुमारी, सोनाली सिंह, नीता भटनागर, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ अंजलि शर्मा, अंशिका शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में महिला दिवस का शुभारंभ कॉलेज सचिव नीरज कुमार ने किया। मुख्य अतिथि मिथलेश शर्मा, रीना अग्रवाल, एसडी पब्लिक की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, डॉ रिंकू एस गोयल, संतोष जैन, सोनिया बंसल ने विचार रखे। डॉ सुनीता जैन, यशिका चौहान, आशा संगल, पूनम गर्ग आदि मौजूद रहे। महिला सशक्तिकरण पर आयोजित पोस्टर मेकिंग में बीएफए की छात्रा बुशरा ने पहला, युक्ता ने दूसरा, अंजलि तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आकाश कुमार, पायल सैनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। संचालन आयुषी तायल, सिद्धि जैन, आराधना सिंघल, कनिका जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटूराम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ नरेश मलिक ने बताया कि महिला दिवस की थीम थिंक इक्वल, बिल्ट स्मार्ट आदि है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। डॉ नरेश कुमार पुरुथी, डॉ एके सिंह, डॉ अवनीश, डॉ एसके सिंह डॉक्टर डॉ सुभाष विकल, डॉ नूपुर अग्रवाल, डॉ नीतू सिंह , शिप्रा, डॉ जुली आदि उपस्थित रहे।
किड्जी न्यू मंडी में महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डायरेक्टर चारू भारद्वाज ने कहा कि महिला आज पूरी दुनिया में सशक्त हो रही हैं। शिक्षा, खेल, राजनीति सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने छात्राओं से कहा कि वह जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढे़ं। बेटियों के लिए अब विकास के रास्ते चौतरफा खुले हैं। इस अवसर पर विद्यालय में महिलाओं के लिए फ्री कुकिंग क्लास का आयोजन किया गया। आकर्षक गेम एवं डांस भी हुआ।
द दून वैली पब्लिक स्कूल न्यू मंडी के प्रांगण में इंटरनेशनल वुमेन डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरस्वती वंदना के बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। छात्राओं ने भी देश के विभिन्न महिलाओं झांसी की रानी , मदर टेरेसा, सानिया मिर्जा, कल्पना चावला, मिस वल्र्ड, मेरीकॉम, दीपिका पादुकोण, इंद्रा गांधी आदि के किरदारों की वेशभूषा में फैशन शो के रूप में रैंप वाक किया। छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच जैसे सवेदनशील विषय के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने सभी शिक्षिकाओं और अभिभावक माताओं को बधाई दी। ब्रांच हेड रुचि शर्मा ने विचार रखे।
जानसठ रोड स्थित किड्जी स्कूल में महिला दिवस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ललिता माहेश्वरी ने महिला स्वास्थ्य पर जोर दिया। माहेश्वरी 45 वर्षो से चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। स्कूल सेंटर हेड प्रियंका जिंदल ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही महिलाएं आगे बढ़ सकती है और अधिकारों को जान सकती हैं। स्कूल डायरेक्टर रजत जिंदल ने विचार रखे। आर्य समाज रोड स्थित यूरो किड्स स्कूल में महिला दिवस पर हेल्थ इज वेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ अनुभव जैन, डॉ सिद्धांत जैन ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्कूल कोर्डिनेटर चंद्रकांता, कोआर्डिनेटर आकृति ढींगरा ने विचार रखे। रेनू, सोनिया, यशु, मनीषा, उर्मिला, कीर्ति आदि मौजूद रहे।

महिलाओं ने योग का अभ्यास किया
मुजफ्फरनगर। राज दुर्गा योगासन केंद्र पर महिला साधिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आसन, ध्यान और प्राणायाम किया। परिक्रमा मार्ग स्थित केंद्र पर योग शिक्षिका कीर्ति अहलावत ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और सेवा संकल्प से आगे बढ़ रही है। स्वस्थ जीवन को योग अपनाए। बुजुर्ग साधिका सोना देवी ने बेटियों को प्रेरित किया। राजेश्वरी, अलका, इंदु, ललिता, अनीता, रामवीरी, मुन्नी, सरिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed