{"_id":"5c76d766bdec224e0121e912","slug":"11551292262-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर डीएम की खतौली, भैसाना, मंसूरपुर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर डीएम की खतौली, भैसाना, मंसूरपुर पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने तौल केंद्रों पर घटतौली मिलने पर जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना तौल केंद्रों पर घटतौली के खेल पर डीएम ने नाराजगी जताई है। किसानों की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तो घटतौली का सच सामने आया। डीएम ने भैंसाना, खतौली और मंसूरपुर के प्रबंधकों को नोटिस जारी करते हुए तौल लिपिकों की जमानत राशि जब्त करने के आदेश दिए हैं।
डीएम को शिकायत मिली थी कि गन्ना तौल केंद्रों पर घटतौली हो रही है और विभाग चुप है। डीएम ने अपने स्तर पर अफसरों की टीम गठित की और एक साथ छापेमारी कराई, जिसमें विभिन्न स्थानों पर घटतौली पकड़ी गई। चीनी मिल भैंसाना द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्रों मिल गेट कांटा नंबर-दो, तीन एवं खंड ए पर पाई गई अनियमितताओं के चलते चीनी मिल अध्यासी एवं तौल लिपिकों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। चीनी मिल खतौली द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्र जोगिया खेड़ा, सिसौली चतुर्थ, भौराकलां षष्टम, फुगाना-सप्तम एवं खेडा मस्तान में अनियमितताओं पर कार्यवाही करते हुए अध्यासी एवं तौल लिपिकों को नोटिस जारी किया गया। डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्रों किनौनी प्रथम एवं मीरापुर में निरीक्षण के दौरान घटतौली पकड़ी गई। मिल अध्यासी अरविंद कुमार दीक्षित एवं तौल लिपिक दीपक पुत्र करतार सिंह एवं विनीत कुमार पुत्र मेहताब सिंह के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने घटतौली में शामिल सभी तौल लिपिकों की जमानत राशि जब्त करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का छल नहीं होने दिया जाएगा। दोषी चीनी मिलों और लिपिकों पर कठोर कार्रवाई होगी।