फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला समेत चार लोगों ने दी कैंसर को मात

महिला समेत चार लोगों ने दी कैंसर को मात

Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
महिला समेत चार लोगों ने दी कैंसर को मात
महिला समेत चार लोगों ने दी कैंसर को मात
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र में भी कैंसर की जानलेवा बीमारी को अपनी जीवटता के चलते महिला समेत चार लोग मात दे चुके हैं। हालांकि दो लोगों को इस कैंसर की बीमारी को मात देने के बावजूद अपनी आवाज काफी हद तक खोनी पड़ी है, लेकिन परिजनों के लिए यही संतोष की बात है कि वे घर-परिवार में मौजूद हैं और पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं।
गांव यूसुफपुर निवासी ओमप्रकाश (60) पुत्र मांगेराम गांव की श्रीरामलीला में हनुमान का रोल अदा करते थे। करीब 13 साल पूर्व उनके मुंह में एक छाला उभर आया। कुछ दिन स्थानीय डॉक्टरों से दवा ली, लेकिन आराम नहीं हुआ। धीरे-धीरे उक्त छाला बड़ा होने लगा, जिससे ओमप्रकाश को खाने-पीने में समस्याएं आने लगी। आखिरकार एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने जांच के बाद उसे गले में कैंसर की पुष्टि कर दी, जो दूसरी स्टेज पर था। इसके बाद एक बार तो ओमप्रकाश और परिजनों के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार करीब दो वर्ष तक दिल्ली के एक हॉस्पिटल में चले लंबे उपचार के बाद उन्होंने कैंसर को मात दे दी। ऑपरेशन के बाद उनका कैंसर तो चला गया, लेकिन उनकी आवाज काफी हद तक चली गई।
विज्ञापन

भोपा के गांव सीकरी निवासी रिहाना बेगम (65) पत्नी इलियास को करीब 20 साल पूर्व कैंसर ने चपेट में लिया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके गले में कैंसर बताया। करीब तीन साल तक ऑल इंडिया मेडिकल नई दिल्ली में रिहाना का उपचार चला, जिसके बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और आम जीवन बिता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा कस्बा निवासी युवा भाजपा नेता विजय राठी को वर्ष 2010 में बोलने के साथ ही खाने-पीने में समस्याएं आनी शुरू हुईं। शुरूआत में स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन बीमारी पकड़ में नहीं आई। तब दिल्ली के हॉस्पिटल में जांच कराई, जहां उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई, जो प्रथम स्टेज पर ही था। मार्च 2011 में उनका ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि कैंसर के प्रभाव से उनकी आवाज थोड़ी खराब हो गई। भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सुभाष (47) पुत्र प्रकाश रोडवेज विभाग में संविदा चालक के रूप में तैनात हैं। सुभाष को भी वर्ष 2006 में गले में कैंसर होने की पुष्टि हुई। कैंसर की पुष्टि होते ही करीब एक वर्ष तक उनका उपचार हुआ, जिसके बाद वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed