{"_id":"5c436d6abdec220c2959cf41","slug":"11547922794-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में सुधार हेतु प्रशिक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में सुधार हेतु प्रशिक्षण जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा में सुधार के लिए प्रशिक्षण जारी
बुढ़ाना। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शासन के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने प्रथम फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा कायाकल्प नाम से योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत बीआरसी पर प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक व अध्यापिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज भी जारी रहा।
कस्बे के बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने शिक्षण स्तर सुधारने के टिप्स बताए गए। प्रशिक्षक हरेंद्र मलिक व उम्मेद अली ने अध्यापक व अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि बच्चों को अक्षर व मात्राओं का ज्ञान गतिविधियों द्वारा कराया जाए। भाषा व गणित विषय को रुचिकर बनाकर शिक्षण कार्य किया जाए। प्रशिक्षकों ने चार्ट बनाकर माइंड मैपिंग का परीक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अच्छा अध्यापक वहीं होता है, जिसकी नजर कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी पर होती है। खंड शिक्षाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले परिषदीय विद्यालय के प्रत्येक अध्यापक को विशेष टूल किट दी गई है, जिसका प्रयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर बीआरसी कपिल चौहान, वरिष्ठ एबीआरसी आंनद मलिक, सोमदत्त शर्मा, संजीव मलिक, मेघा आदि भी मौजूद रहे।