फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कचहरी परिसर में महिला से मारपीट, धमकी

कचहरी परिसर में महिला से मारपीट, धमकी

Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में महिला से मारपीट, धमकी
कचहरी में महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ससुराल पक्ष के साथ कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे की तारीख पर आई महिला के साथ ससुराल पक्ष सहित दो अन्य ने मारपीट कर दी। शहर के मिमलाना रोड निवासी रुबीना उर्फ रूबी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष से कोर्ट में वाद विचाराधीन है। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वह तारीख पर कोर्ट आई थी। जहां पहले से ही ससुराल पक्ष के दो अन्य साथी मौजूद थे। आरोप है कि वहां महिला के साथ मारपीट की गई। अधिवक्ता और अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



चार को किया गैंगेस्टर में निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने चार बदमाशों को गैंगेस्टर में निरुद्ध किया। इनमें गैंग लीडर गांधी कॉलोनी निवासी विपुल कुमार, आवास विकास कॉलोनी निवासी कार्तिक गुप्ता, सराफा बाजार पचदरा निवासी अमित और हनुमान चौक निवासी आदित्य शर्मा शामिल हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार सभी आरोपी विपुल के नेतृत्व में कई आपराधिक घटनाओं को लंबे समय से अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed