{"_id":"5c1a9170bdec225706705d0c","slug":"11545245040-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉले की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉले की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में मजदूर की मौत
मीरापुर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर मंगलवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई सीधी भिड़ंत में ट्रॉली पर बैठे मजदूर नीचे सड़क पर आ गिरे। इनमें से एक की ट्रक से कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पीड़ित परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए-खाक कर दिया है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे गांव मुझेड़ा के निकट ट्रक की सामने से आती लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पांच मजदूर बैठे हुए थे, जो ट्रक से टक्कर होते ही उछलकर नीचे सड़क पर आ गिरे, जिनमें से एक ट्रक से कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानसठ सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान माजिद (35) पुत्र ताहिर निवासी काटका, जानसठ के रूप में हुई है, जबकि घायलों में काटका के ही साबिर, उम्मेद अली, इरफान व नफीस शामिल हैं, जिन्हें जानसठ सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे माजिद के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर लौट गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक हसीन निवासी बहुपुरा जिला बागपत को हिरासत में ले लिया है।
घोड़े-तांगे की टक्कर से किशोर गंभीर घायल
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी जैद (14) पुत्र शाहआलम बुधवार को साइकिल से खेतों पर जा रहा था। रास्ते में सिकंदरपुर की तरफ जा रहे घोड़ा-तांगे ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जैद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपी तांगा चालक फरार हो गया।