फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों की समस्याओं पर 27 में सपा की सभा

किसानों की समस्याओं पर 27 में सपा की सभा

Mon, 22 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं पर 27 में सपा की सभा
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्या को लेकर सपा 27 अक्तूबर को बरला में जनसभा करेगी। जनसभा में चीनी मिलों में पेराई न होने और भुगतान की समस्या मुख्य मुद्दा रहेगी।
विज्ञापन

किसान सभा के आयोजन चंदन चौहान के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप ने कहा कि जिले का किसान चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं होने और बकाया भुगतान को लेकर परेशान है। इसे लेकर सपा ने बरला में जनसभा का आयोजन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनसभा हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा नेता राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आज किसान परेशान महसूस कर रहा है। युवा सपा नेता चंदन चौहान ने कहा कि सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज कर स्वाभिमान को ललकारा है। किसान 2019 के चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगा। 27 की रैली से किसानों की आवाज को बल मिलेगा। गन्ने का बकाया भुगतान हुआ नहीं, चीनी मिल चली नहीं, ऐसे में किसानों के सामने कई बड़ी समस्याएं हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसानों की समस्या की चिंता नहीं है। आरोप लगाया कि सांसद के नाम से फर्जी फोन करने के मामले में खेल हुआ है। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, राशिद सिद्दीकी, जगपाल सिंह, मुफ्ति जुल्फिकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed