फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगा घाट पर गणपति बाप्पा मोरया का जयघोष

गंगा घाट पर गणपति बाप्पा मोरया का जयघोष

Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
गंगा घाट पर गणपति बाप्पा मोरया का जयघोष
शुक्रताल में गंगा घाट पर गणपति बप्पा मोरया का जयघोष
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल के गंगा घाट पर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने विधि विधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। जिले भर से धार्मिक नगरी पहुंचे गणपति के भक्तों ने गीत संगीत की धुनों पर नृत्य किया। गुलाल और पुष्प वर्षा कर पूजा उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया।
शुकतीर्थ में जिले के प्रतिष्ठित संगठनों और समितियों के द्वारा आयोजित गणेश जन्मोत्सव की विसर्जन यात्रा पहुंची। वीतराग स्वामी कल्याण देव तिराहे पर संगीत की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमे और गुलाल की होली खेली। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गंगा घाट पर प्रतिमाओं का पुरोहितों ने विधिविधान से विसर्जन कराया। भक्तों ने शुकदेव आश्रम, हनुमतघाम और तीर्थ के अन्य मंदिरों में दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगर में निकाली गणपति की शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला से भगवान गणपति की शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद गणपति की प्रतिमा का शुक्रताल गंगा में विसर्जित किया गया। गणपति की शोभायात्रा यात्रा रामलीला टिल्ला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्यमार्गों से होते हुए निकाली गई। चिराग, लवी, अभिषेक, अंशुल सैनी, सोनू, तनवी, कविता सैनी, टीना शामिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed