{"_id":"5ba53ae1867a557f015d2696","slug":"11537555169-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतम त्याग धर्म जीवन में उतारने को पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतम त्याग धर्म जीवन में उतारने को पूजा अर्चना
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खतौली। नगर के जैन मंदिरों में आत्मकल्याण के पर्व दशलक्षण में श्रद्धा व भक्ति का नयनमिराम वातावरण है। पूजा अर्चना के द्वारा आत्म कल्याण के मार्ग पर प्रशस्त हो रहे हैं। जैन मंडी मंदिर में डॉ. ज्योति जैन ने कहा कि आज हम दशलक्षण पर्व में हम उत्तम त्याग धर्म का स्वाध्याय और चर्चा कर रहे हैं।
जगत का कोई भी पदार्थ मेरा नहीं, मेरा स्वरुप ही मेरा है। ऐसा भाव उत्तम त्याग धर्म है। मनुष्य आया तो कुछ नहीं लाया, जाएगा तो कुछ साथ नहीं ले जाएगा। जो कुछ यहां पाया है, वह यही रह जाएगा। बीच ही में तो सब कुछ मिला था और बीच में ही नष्ट हो जाएगा। उत्तम त्याग धर्म यही सिखाता है। विभिन्न प्रकार के दुर्गण, क्रोध, अहंकार, मोह, लोभ आदि को छोड़ना त्याग है। त्यागी और दानी सदैव आदर पाते हैं। जक्की वाला मंदिर में पुनीत जैन व सुबोध जैन के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। भारगीरथी मंदिर में अरुण जैन नंगली वालों के निर्देशन में संगीतमयी भाग्य विधाता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पीसनोपाडा मंदिर में वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुति दी। महासमिति व नवज्योति ने णमोकार महामंत्र पाठ आयोजित किया। मौके पर नवीन जानसठ, राजेश व्यापार मंडल, अजय प्रवक्ता, सतीश तिगाई, सतेंद्र प्रधान, सुरेंद्र एग्रो, रामकुमार, विवेक प्रवक्ता, सतीश, सुनील ठेकेदार, राजीव मुखिया, राकेश, श्रीपाल, अशोक, वैभव जैन सभासद, मुस्कान, ललिता, स्वाति, आयुषी, मीनू, प्रज्ञा, रीमा, प्रियंका प्रवक्ता, अनीता, अविरल, प्रीति, नीरज प्रवक्ता, राहुल आदि रहे।