{"_id":"5ba15000867a553da22ccca6","slug":"11537298432-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता और संघर्ष से मिलेगी किसानों को उत्पीड़न से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता और संघर्ष से मिलेगी किसानों को उत्पीड़न से निजात
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष से मिलेगी उत्पीड़न से मुक्ति
चरथावल। किसान क्रांति पदयात्रा को लेकर भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों का भंडाभोड़ करने के लिए 23 सितंबर से ऐतिहासिक पद यात्रा का आयोजन किसान कुंभ के रूप में होगा। मंगलवार को ब्लॉक से किसानों ने किसान क्रांति यात्रा में शिरकत करने पर हामी भरी। ऐतिहासिक किसान क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर गौरव टिकैत ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए यह वाहन हर गांव में पहुंचेगा। चरथावल और ग्राम लुहारी खुर्द में आयोजित पंचायत में किसानों की एकजुटता पर बल दिया गया। वहीं, लुहारी खुर्द के शुभम सैनी को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया। यात्रा चरथावल ब्लॉक के सभी गांव में एक जागृति लाने का काम करेगी। ग्राम लुहारी खुर्द में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता राजेंद्र सैनी और संचालन राजेंद्र भगत ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा, कुलदीप त्यागी, ओमबीर, शीलू त्यागी, सरफराज त्यागी, नगराध्यक्ष अभिषेक बंसल, दीपक त्यागी, संजीव त्यागी, पवन त्यागी, सतीश ठाकुर, सलीम अहमद, हाजी निसार, राजेंद्र कश्यप मौजूद रहे।