फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डिवाइडर से बाइक टकराई, किशोर की मौत

डिवाइडर से बाइक टकराई, किशोर की मौत

Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से बाइक टकराई, किशोर की मौत
डिवाइडर से बाइक टकराई, किशोर की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामियानगर निवासी ताहिर (17) पुत्र लियाकत अपने साथी मोहसिन निवासी सुजड़ू के साथ बाइक पर शहर की तरफ से सुजड़ू चुुंगी की तरफ जा रहा था। मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे ताहिर का सिर डिवाइडर से टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि मौके पर पहुंचे ताहिर के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में ताहिर के शव को दफनाया गया।
विज्ञापन


हादसों में तीन लोग घायल
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में हुए अन्य हादसों में भी तीन लोग घायल हो गए। इनमें गांव तिगरी निवासी खुशनसीब गांव मखियाली के पास हुए हादसे में घायल हो गया, जबकि मालवीय चौक पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, बुढ़ाना मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से पीनना निवासी तुलसी शर्मा घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed