{"_id":"5b85a16842c79217f35da2c8","slug":"11535484264-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोना में सोहनवीर व धंधेड़ा में मुशर्रफ प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोना में सोहनवीर व धंधेड़ा में मुशर्रफ प्रधान निर्वाचित
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोना में सोहनवीर व धंधेड़ा में मुशर्रफ प्रधान निर्वाचित
खतौली/सिखेड़ा। मंसूरपुर के गांव नोना में प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना में सोहनवीर 167 सर्वाधिक मत लेकर विजयी घोषित किए गए। उधर, सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा में प्रधान पद के उपचुनाव में मुशर्रफ अली ने सर्वाधिक 308 मत लेकर निर्वाचित हुए।
मंसूरपुर के गांव नोना के 25 अगस्त को हुए प्रधान पद के उपचुनाव हुआ था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक में मतगणना हुई। मतगणना में प्रधान पद के उम्मीदवार सोहनवीर को 560 मत मिले, जबकि उनके पतिद्वंद्वी प्रत्याशी रुपेश को 393 मत मिल सके। सोहनवीर 167 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर बोबिंद्र सहरावत के गुट के सोहनवीर प्रधान निर्वाचित हुए। उनके गुट के अनिल चेयरमैन, चरण सिंह चेयरमैन, जगवीर सिंह, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुमित कुमार, तेजवीर मलिक, मोनू आदि ने खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी। सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा के उपचुनाव में 2300 वोटों में मुशर्रफ अली को 957 वोट मिले। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नसीम को 649 वोट मिले। अमरदीप उर्फ गोल्ड़ी को 448 वोट और मित्रसेन को 238 मत प्राप्त हुए। मुशर्रफ अली की जीत से उनके समर्थकों में खुशी है।