फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पलायन की धमकी

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पलायन की धमकी

Fri, 20 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पलायन की धमकी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पलायन की धमकी
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव भटौड़ा में 11 जून को हुई अमित की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है।

मृतक के भाई विजय सिंह ने मामले में पूर्व प्रधान जयकार सिंह, उसके बेटों रवि व आशु के साथ ही प्रेम सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने घर प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने करीब सवा माह से अधिक समय होने के बावजूद अब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके चलते आरोपी अब उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिसके चलते उसे व परिवार को जान-माल का खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती, तो उनके पास परिवार समेत गांव से पलायन करने के अलावा कोई अन्य चारा नहीं बचेगा। पीड़ित ने अफसरों से हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed