{"_id":"5b3fba224f1c1b54238b4e10","slug":"11530903074-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में सिख-हिंदू नरसंहार की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान में सिख-हिंदू नरसंहार की निंदा
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अफगानिस्तान में हुए सिख-हिंदू नरसंहार के विरोध में श्रीगुरु सिंह सभा ने कचहरी प्रांगण में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रधानमंत्री से अफगानिस्तान में हिंदू और सिख समाज के लोगों की पर्याप्त सुरक्षा किए जाने की भी मांग की गई।
श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से शुक्रवार को सभा आयोजित कर हत्याकांड की कड़ी निंदा की गई। महासचिव सरदार वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस हत्याकांड से अफगानिस्तान में रह रहे सिख और हिंदू समुदाय को राजनैतिक व सामाजिक रूप से अपूर्णीय क्षति पहुंची है। क्योंकि आईएस के इस हमले में अफगानिस्तान के प्रमुख सिख नेता सरदार अवतार सिंह खालसा और सामाजिक कार्यकर्ता सरदार रवेल सिंह खालसा की भी मौत हो गई है। दोनों लोगों की हत्या से अफगानी सिख और हिंदू समाज ने अपना नेतृत्व खो दिया है। श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने केंद्र सरकार से अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू और सिख समुदाय के लोगों को धार्मिक व व्यवसायिक सुरक्षा प्रदान कराने और जल्द से जल्द इस घटनाक्रम में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सभा के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सरदार अमरजीत सिंह सिड़ाना, सरदार वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जत्थेदार मिंटू सिंह, तरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह रंधावा, त्रिलोचन सिंह मान, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, वजीर सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह सेखो, सुखमंदर सिंह, देवेंद्र सिंह नागपाल, चरणजीत सिंह कोहली, मोहन सिंह सिड़ाना, सुखबीर सिंह रावल, सतनाम सिंह खुराना, देवेंद्र पाल सिंह, हरप्रीत सिंह खुराना आदि मौजूद रहे।