{"_id":"5b0afa5b4f1c1bab6e8b4e6a","slug":"11527446107-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के परिजनों पर प्रेमी की हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के परिजनों पर प्रेमी की हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 28 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
खतौली। गांव गालिबपुर के संजय का शव पिछले वर्ष रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला था। परिजनों ने उस वक्त संजय की हत्या करने का आरोप गांव की युवती के परिजनों पर लगाया था। मृतक के परिजनों की ओर से अब कोर्ट के माध्यम से युवती के परिजनों के विरुद्ध हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके कलमबंद बयान दर्ज किए हैं।
गांव गालिबपुर निवासी संजय (20) पुत्र किरण बहादराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक संजय का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले वर्ष 25 नवंबर को गांव से युवती फरार हो गई थी। 27 नवंबर को संजय ने मेरठ में महिला थाने में युवती को सौंप दिया था और वापस अपनी ड्यूटी पर चला था। पिछले वर्ष 28 नवंबर को संजय का शव आवास कालोनी के सामने रेलवे लाइन पर कटा मिला था। 29 नवंबर को परिजनों ने संजय के शव की शनाख्त की थी। जीआरपी की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में ले गए थे। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाते हुए प्रेमिका के परिजनों पर संजय की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। उस वक्त पुलिस की ओर से कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था तथा समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया था। मृतक के परिजनों की ओर से अब कोर्ट के आदेश पर प्रेमिका के परिजनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कलमबंद बयान दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज का कहना है कि निष्पक्ष जांच पड़ताल करने के बाद ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।