{"_id":"5aee05694f1c1b5d098b861b","slug":"11525548393-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम में फिर सामने आया गडबडझाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम में फिर सामने आया गडबडझाला
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम में फिर सामने आया गड़बड़झाला
मुजफ्फरनगर। जल निगम ग्रामीण डिवीजन में हुए पाइप वजन घोटाले के बाद हैंडपंपों की चौकियों का गड़बड़झाला प्रकाश में आया है। शनिवार को दो ट्रकों में आई करीब तीन सौ चौकियां अधोमानक बताई जा रही है। जल निगम के एक्सईएन ने भी चौकियों में गड़बड़ी को स्वीकार किया है।
अपने विधानसभा क्षेत्रों में हैंडपंप लगवाने के लिए विधायकों ने जल निगम में प्रस्ताव दिए हुए हैं। विधायकों के प्रस्ताव पर जल निगम शीघ्र ही हैंडपंप लगाने जा रहा है। इसके लिए जल निगम में तैयारियां चल रही है। विधायकों के प्रस्ताव पर लगाए जाने वाले हैंडपंपों के लिए शनिवार को जल निगम में दो ट्रकों में हैंडपंपों की चौकियां आई है। चौकियों की संख्या करीब तीन सौ बताई जा रही है। जल निगम में पहुंचे ट्रक से चौकियों को उतारना शुरू किया गया तो एई और जेई को उक्त चौकी सहीं नहीं लगी। उन्होंने इसकी सूचना एक्सईएन पीके अग्रवाल को दी। एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर चौकियों की जांच पड़ताल की तो सभी चौकियां अधोमानक पाई गई। एक्सईएन का कहना है कि दो ट्रकों में हैंडपंपों की चौकी आई है। फिलहाल चौकियों को स्टोर में रखवा लिया गया है। इन चौकियों में गड़बड़ी लग रही है। सभी चौकियां अधोमानक है। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच के लिए चौकियों को लैब में भेजा जाएगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को पत्र भेजकर बुलाया जाएगा। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जायेगा। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।