{"_id":"5ada3ef34f1c1b9d098b597d","slug":"11524252403-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवला निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को मजबूत करेगी सरकार
जानसठ। क्षेत्र के कई गांवों में उज्ज्वला दिवस पर विधायक विक्रम सैनी ने ग्रामीणों को गैस के कनेक्शन निशुल्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार सब कुछ महिलाओं के हाथ में देकर उन्हें मजबूत करने का काम कर रही है।
शुक्रवार को गांव कवाल, जंधेडी, सिखेडा आदि गांवों में विधायक विक्रम सैनी द्वारा उज्ज्वला दिवस के अवसर पर योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा व उनके हितों के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार राशन कार्ड से लेकर मकान, गैस कनेक्शन व अन्य सभी सुविधाएं महिलाओं को देने का काम कर रही है। भाजपा हिंदू या मुस्लिम महिलाओं में कोई अंतर नहीं मानती। वह सभी के लिए एक समान योजना बना रही हैं। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील उपाध्याय, पंकज भटनागर, रितुराज, विपिन कुमार, अमित ठाकुर आदि उपस्थित रहे।