{"_id":"5aa810744f1c1b92778b5566","slug":"11520963700-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा संग शनिधाम का वार्षिक उत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा संग शनिधाम का वार्षिक उत्सव शुरू
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर का 14वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बैंडबाजों और झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
नई मंडी स्थित रामलीला मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां श्री शनिदेव की महाआरती के बाद पूजन किया गया। मुख्य पूजन यजमान मनमोहन जैन, अशोक तायल, रजाीव जैन, इंद्रसेन बिंदल, राजीव धीमान ने किया। दोपहर 12 बजे गणेश पूजन के उपरांत रामलीला मैदान से श्री शनिदेव जी महाराज की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चरथावल मोड़ पर स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। श्री शनिधाम मंदिर पर ध्वज स्थापना के बाद मेला प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में मुख्य रूप से ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार साधू, संजय अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान, विपिन ढींगरा, राजेश शर्मा, गौरव गर्ग एवं प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे।
श्री शनि धाम मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि सिद्धपीठ का यह वार्षिक उत्सव 18 मार्च तक चलेगा। 14 मार्च से 16 मार्च तक वेदी पूजन, महाआरती के उपरांत धार्मिक रागनी के कार्यक्रम होंगे। 17 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर प्रात: सात बजे सुंदर कांड महायज्ञ होगा। 11 बजे पंचामृत अभिषेक और शाम सात बजे महाआरती होगी। 18 मार्च को शनि भजन संध्या होगी। भंडारे के बाद वार्षिकोत्सव का समापन होगा।