{"_id":"5aa17be84f1c1bc1758b460e","slug":"11520532456-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भास्कर क्लब कैराना ने क्रिकेट मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भास्कर क्लब कैराना ने क्रिकेट मैच जीता
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर । विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को भास्कर क्लब कैराना ने एमसीए को रोमांचक मैच में तीन रनों से हरा कर अंतिम तीन टीमों में स्थान बनाया। कैराना के 221 रनों के जवाब में एमसीए की टीम 218 रन ही बना पाई।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग मैच में कैराना ने पहले बैटिंग कर 221 रन बनाए. जिसमें कार्तिक ने 46, सनी ने 39, प्रवीण ने 22 रन का योगदान दिया। विशाल और आदेश ने शानदार गेंदबाजी की। विशाल ने 3 और आदेश ने 2 विकेट लिए। मजीद को भी 2 विकेट मिले। मुजफ्फरनगर अकादमी की टीम ने रनों का पीछा किया, लेकिन शुरू में की गई खराब फील्डिंग के कारण अतिरिक्त रन दे देने से वो तीन रन से जीत से दूर रह गए। विशाल ने शानदार 52, आशीष ने 57, मनीष ने 19 गर्वीत ने 23 और रितिक बालियान ने 20 रन बनाए। सनी ने 3 विकेट लिए। विशाल मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायर आदिल राजा और रवि रहे। अब लीग में अंतिम तीन टीमों में सीनियर, प्रिंस क्लब और भास्कर क्लब कैराना बची है। जिनके बीच अंतिम राउंड शनिवार से शुरू होंगे।