{"_id":"5a89c66a4f1c1ba5268bae28","slug":"11518978666-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू महासभा ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू महासभा ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में 51 दीप प्रज्वलित किए गए।
हिंदू महासभा की ओर से शिव चौक पर 51 दीप प्रज्ज्वलित कर देश के अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि सीमा पर हमारे जवान 24 घंटे देश की रक्षा में तैनात रहते हैं। वो प्राणों का बलिदान कर भारत के 125 करोड़ नागरिकों को सुरक्षित जीवन दे रहे हैं, उनका बलिदान अमूल्य है। महासभा ऐसे जवानों को शत-शत नमन करती है। मंडलाध्यक्ष प्रवेश कुमार और प्रदेश प्रवक्ता रेनू सिंह ने कहा कि इन्हीं सैनिकों के कारण हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। वर्मा ने बताया कि हर माह ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा, इस रक्त को सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजा जाएगा, ताकि विकट स्थिति में ये उनके काम आ सके। प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग साक्षी वर्मा ने महिलाओं से सेना में भर्ती के लिए आगे आने की अपील की। शहीदों की याद में महासभा कार्यालय से शिव चौक तक कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस दौरान सोना सिंह, नेपाल सिंह, अमरीश त्यागी, पवित्र, नितिन, अर्जुन, मनोज आदि मौजूद रहे।