{"_id":"5a5e4e554f1c1ba3268b4bdf","slug":"11516129877-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते हुए एसडीएम श्याम अवध चौहान ने समस्त अधिकारियों को समय से शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में बिजली, राजस्व, सिंचाई, राशन डीलर आदि से संबंधित शिकायत दर्ज की गई। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, विद्युत जेई संजीव कुमार, मोहम्मद इरफान, रामनारायण आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
युवकों को पुलिस ने पकड़ा
जानसठ। दो युवकों ने ट्रैक्टर पर बैठकर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बाजार में उत्पात मचाया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ कर उनके पास से दो गंडासे बरामद कर दोनों युवकों को थाने ले गई। पकड़े गए दोनों युवक थाने में भी उत्पात मचाने लगे। कुछ देर बाद दोनों के परिजनों को घटना का पता लगने पर वे थाने पर एकत्रित हो गए और युवकों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।