फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंसूरपुर में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व

मंसूरपुर में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व

Mon, 15 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व
मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्रीराम दरबार मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में विधायक विक्रम सैनी, समाज सेवी देवराज पंवार, विकास पंवार आदि ने हवन में आहुति देकर खिचड़ी व मूंगफली का प्रसाद वितरण किया। रिलायंस पंप परिसर में मकर संक्रांति के पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी रहे। संचालन पूर्व पालिका चेयरमैन सुभाष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ राजनेताओं, समाजसेवियों ने भी भाग लिया। आशुतोष शर्मा, संजय लखान, विजेंद्र पाल, कुलदीप, इंदू भूषण शर्मा, नंदकिशोर पांचाल, शेखर कुमार, वीरसिंह कश्यप, योगेश कुमार, दीपक कुमार, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे। उधर, खतौली के बिददीवाड़ा स्थित कार्यालय पर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गहलौत ने कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके गरीबों को कंबल व प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed