{"_id":"59c6afeb4f1c1b88688b6329","slug":"11506193387-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सिगरेट से घटती है 11 मिनट की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सिगरेट से घटती है 11 मिनट की जिंदगी
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सिगरेट से घटती है 11 मिनट की जिंदगी
मुजफ्फरनगर। विश्व हृदय दिवस पर रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यशाला में चिकित्सकों ने कहा कि मनुष्य के शरीर में दिल सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसकी खास देखभाल ही बीमारी से बचा सकती है। साथ ही नसीहत दी कि एक सिगरेट पीने से जीवन के सात से 11 मिनट कम होते हैं। धूम्रपान से दूर रहने वाले लोगों में बीमारी फैलने का खतरा कम रहता है।
कार्यशाला का शुभारंभ सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने किया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ बीके जैन ने कहा कि देश में हर पांचवां मरीज दिल की बीमारी से पीड़ित है। इसलिए जरूरी है कि जीवनशैली में बदलाव किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि जीवन और हृदय का सुरक्षित रखने के लिए धूम्रपान से परहेज करे। साथ ही तनाव से भी दूर रहे, क्योंकि तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन निकलता है, वह हृदय की पूरी प्रणाली को खराब देता है। इससे कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि एक सिगरेट पीने से जीवन के 7 से 11 मिनट की जिंदगी कम हो जाती है। सही जीवन के लिए संतुलित आहार जरूरी है। नाश्ता और भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम रखें, ताकि कोलस्ट्रोल न बढ़ सके। इस दौरान नोडल अधिकारी वीके सिंह, डॉ वीके जौहरी, डॉ एमके अग्रवाल, डॉ बीके ओझा, डॉ शरण सिंह, डॉ अरविंद गर्ग, डॉ विनीत कौशिक, डॉ संजय भटनागर, डॉ किशोर आहूजा, डॉ एमआर सिंह, डॉ कपिल कुमार, डॉ रंजन, डॉ गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।