फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रेन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

ट्रेन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 23 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली हादसे में हुई मौतों से शोक छाया हुआ है। दिवंगत की आत्मा की शांति को विश्व हिंदू परिषद ने हनुमान चालीसा पाठ एवं पूजन किया। सामाजिक संगठनों ने दो-दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति को प्रार्थना की।
विहिप ने खतौली की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 23 लोगों की मौत पर अफसोस जताया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर एकत्रित होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजन किया। जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपियों पर हत्या का मुकदमा होना चाहिए। दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। राधेश्याम विश्वकर्मा, विकास अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, रितिक सिंह, शुभम, मोहित बंसल, नितिन तायल, सतीश कौशिक, राघव बजरंगी आदि रहे। भाकियू के नगर उपाध्यक्ष शक्ति सिंह के रामपुरी आवास पर भी दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दिवाकर त्यागी, चमन सिंह, प्रवीण शर्मा, जग्गा सिंह, प्रमोद मलिक, सन्नी धीमान, सूरज त्यागी, आशुतोष, नीरज कौशिक, प्रिंस गर्ग रहे। गांव जट नंगला में भगत सिंह कोरी के आवास पर हादसे पर शोक व्यक्त किया गया। धर्मेंद्र, नितिन, नीरज, दीपक, चरणसिंह, मनोज, महेश शर्मा, सुमित, अंकुल, अमित, विनोद अदि रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रेल हादसे पर दुख जताया। दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। संजय मित्तल, महेश चौहान, राजेंद्र काटी, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, राजेंद्र सिंघल, गौरव जैन आदि रहे। रालोद छात्र संगठन ने भी मौन रखा। कुलदीप शर्मा, समद खान, सलीम, विजय, अजय त्यागी, जीशान अंसारी, अनुज शर्मा, आशु खान, विपिन त्यगी, सचिन अरोरा, राहुल पाल आदि रहे। नेशनल यूनाइटेड फ्रंट ने मक्कीनगर में श्रद्धांजलि सभा की। मृतकों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। महबूब आलम, रईस अलवी, नवाज राही, कारी इफ्तेखार, विकास जिंदल, अजीम अख्तर, शहजाद अंसारी, रिजवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed