फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंत्री ने मृत किसान के बेटे को दिए एक लाख

मंत्री ने मृत किसान के बेटे को दिए एक लाख

Tue, 08 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंत्री ने मृत किसान के  बेटे को दिए एक लाख
मृत किसान के बेटे को दी एक लाख की सहायता
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सदमे में मरने वाले किसान रघुबीर सैनी के पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने किसान के पुत्र मिंटू को अपनी ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। साथ ही मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा दिलाने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया।
मंसूरपुर के गांव घासीपुरा निवासी 60 वर्षीय किसान रघुवीर सैनी की केमिकल फैक्ट्री की गैस से खराब हुई फसल के सदमे में 30 जुलाई को मौत हो गई थी। 31 जुलाई की सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री के सामने रखकर धरना-प्रदर्शन किया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मालिक समेत कई कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किया था, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

सोमावर को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी गांव घासीपुरा पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों से मिले और उनसे हादसे के बारे में पूछताछ की। मंत्री ने पीड़ित परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और इस मामले की केंद्र सरकार की ओर से उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल, बलराम सैनी, मंगत सैनी, चौहल सिंह, राजेंद्र धनकर, बीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed