फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों का डीएम ने किया दौरा

संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों का डीएम ने किया दौरा

Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों  का डीएम ने किया दौरा
जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ को लेकर डीएम जीएस प्रियदर्शी ने रामराज खादर क्षेत्र के ग्रामों का दौरा किया। ग्रामीणों से पूर्व में आई बाढ़ की जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निकासी नाला की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने बुधवार को अमलावाला, शेरपुर खादर, जिंदावाला आदि गांव का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग अधिकारी अशोक कुमार जैन को बांध के नीचे ढालों को ऊंचा कर मजबूत कराने को कहा, ताकि पानी का कटाव ना हो सके। उन्होंने बताया कि जनपद में संभावित बाढ़ आपदा से संबंधित 86 गांव हैं, जिसमें सदर तहसील के 30 और जानसठ तहसील के 56 गांव हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। डीएम ने बाढ़ संबंधित किसानों की जन समस्याओं को सुना। कहा कि जो भी समस्याएं हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित गति से हल कराया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त तेल रखने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। डीएसओ मदन यादव ने बताया कि सूखा और बाढ़ से निपटने के लिए जनपद के सभी पेट्रोल, डीजल आउट्लेट्स पर 3000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल डैड स्टॉक के अतिरिक्त आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा जिले सभी पेटी डीजल लाइसेंसधारी कम से कम 250 लीटर डीजल का स्टॉक सुरक्षित रखेगें। इसी प्रकार प्रत्येक एलपीजी गैस वितरक अपने यहां हर समय 50 घरेलू गैस सिलेंडर तथा प्रत्येक मिट्टी तेल थोक विक्रेेता 500 लीटर तेल डैड स्टॅाक के अतिरिक्त रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से की बैंक मैनेजर की शिकायत
मुजफ्फरनगर। बैंक शाखा के मैनेजर से परेशान किसान ने डीएम से मिल कर ऋण दिलवाने की मांग की है। गांव सोहजनी तगान के किसान श्याम कुमार त्यागी ने डीएम जीसी प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर की शिकायत की है। आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक किसानों को परेशान कर रहा है। किसानों को किसी भी प्रकार का कोई भी योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। उसने भी ऋण लेने के लिए बैंक में आवेदन किया है, मगर शाखा प्रबंधक का कहना है कि उसे कोई ऋण नहीं दिया जाएगा। पीड़ित किसान ने डीएम से शाखा की जांच कराने और किसानों को ऋण दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed