फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एएनएम को अनमोल टैबलेट वितरित किए

एएनएम को अनमोल टैबलेट वितरित किए

Mon, 13 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
एएनएम को अनमोल टैबलेट वितरित किए
एएनएम को दी गई अहम जानकारी
विज्ञापन

मोरना। मातृत्व से जुड़ी जानकारी शीघ्र सरकार तक पहुंचाने व डाटा फीडिंग को मद्देनजर रखते हुए मोरना क्षेत्र की सभी एएनएम को अनमोल टैबलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में एएनएम को टैबलेट चलाने व उसके रखरखाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मोरना प्रभारी चिकित्सक डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि मोरना ब्लॉक में 30 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, जिनमें एक-एक एएनएम को नियुक्त की गई है। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना के सभागार में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी एएनएम को अनमोल टैबलेट वितरित की गई। अनमोल टैबलेट की सहायता से सूचनाएं शीघ्र सरकार तक पहुंच सकेगी तथा गर्भवती महिलाओं, बच्चों व टीकाकरण तथा घातक बीमारियों से जुड़ी जानकारी शीघ्र ही ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस टैबलेट को सरकार द्वारा अनमोल टैबलेट नाम दिया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दीनानाथ पांडेय, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अरविंद कुमार, बीसीपीएम विजय शर्मा, बीएमसी जितेंद्र राणा सहित एएनएम यशोदा पाल, ब्रजेश देवी, कुसुमलता, साधना शर्मा, उर्मिला, नसीम बानो, उमा वर्मा, शुभलता शर्मा, रचना शर्मा, सीमा तोमर, सुमन गौड़, सविता देवी, उमेश देवी, आस्था, पूजा रानी, सुलेखादास, मनीषा, रवीना, बबीता, श्रुति, सुनीता, उमेश, शांति शर्मा, रीता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed