फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीएनबी की सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए सुलभ होगी: सिंह

पीएनबी की सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए सुलभ होगी: सिंह

Mon, 22 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी की सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए सुलभ होगी: सिंह
पीएनबी की सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए सुलभ होगी: सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने जिले को कई सौगात दे रहा है। दो एटीएम वैन यहां शुरू हो चुकी है। इस पूरे वर्ष बैंक उपभोक्ताओं के हितों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। पीएनबी का यह पूरा प्रयास है कि लीड बैंक के रूप में आम उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह सुलभ हो।

पीएनबी के मंडलीय सर्किल हेड डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक को स्थापना के 125 वर्ष पूरे हो चुके हैं। देश के महान क्रांतिकारी लाला लाजपत राय ने पीएनबी की स्थापना की थी। सहारनपुर, शामली जिले भी मुजफ्फरनगर सर्किल में ही आते हैं। पीएनबी जिले का लीड बैंक भी है। उपभोक्ताओं को पीएनबी से जो उम्मीदे हैं बैंक उन पर खरा उतरने का काम कर रहा है। स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर जिले में दो मोबाइल एटीएम वैन प्रारंभ की गई हैं। उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार एटीएम वैन प्रयोग होंगी। मेले, भीड़ वाले क्षेत्रों में डिमांड के हिसाब से इनको भेजा जाएगा। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने एटीएम वैन का शुभारंभ किया है। कार्यक्रमों की कड़ी में कवि सम्मेलन हुआ। बैंक में 12 मई को मातृ दिवस मनाएगा। इस दिन सुकन्या समृद्धि योजना में 125 गर्ल्स चाइल्ड का खाता खुलवाया जाएगा। 14 जून को रक्तदान दिवस के दिन 125 यूनिट ब्लड बैंककर्मी देंगे। 21 जून को योगा दिवस पर योग कैंप का आयोजन होगा। डाक्टर्स-डे पर 125 डॉक्टर्स को संजीवनी स्कीम से वित्त पोषित करेंगे। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 125 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उनके खाते खोलेगा। पूरे साल बैंक इसी प्रकार कार्यक्रम चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed