फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Thu, 18 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मंदिर प्रांगण में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेला समिति के स्वयंसेवकों ने भीड़ को संभालते हुए व्यवस्था बनाई। समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह, सचिव बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद, नरेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, कालू सिंह, रवि फौजी, ओमपाल सिंह, गुलाब सिंह, रोहित शर्मा, वैभव शर्मा, कृष्ण राघव, मोनू सोम आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर आयोजित दंगल का भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुभारंभ किया। दंगल में पसवाड़ा मेरठ के पहलवान सोनू ने कबीर मुरादाबाद को कुश्ती में हराकर 2100 रुपये का इनाम जीता। पसवाड़ा के मन्नू पहलवान ने गाजियाबाद के पहलवान विनोद को हराकर 1100 रुपये का इनाम जीता। गोयला के पहलवान शोभाराम और बरवाला के पहलवान अक्षय के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। गाजियाबाद के विनोद पहलवान ने मुरादाबाद के कबीर पहलवान को 2100 रुपये की कुश्ती में हराया। भूपखेड़ी के पहलवान गुलबहार ने बेहड़ा के सुभाष पहलवान को 1100 रुपये की कुश्ती में हराया। रतनपुरी के पहलवान निशांत सोम ने गाजियाबाद के पहलवान विनोद को हराकर 2100 रुपये की कुश्ती जीती। दंगल में बीरपाल सोम अकलपुरा, चौधरी ओमप्रकाश कैलाशनगर और मोनू सोम रतनपुरी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed