फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं उठाया कूड़ा

सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं उठाया कूड़ा

Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं उठाया कूड़ा
सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं उठाया कूड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लद्दावाला में डलावघर बंद करने के विरोध में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को सफाई कार्य नहीं किया और न ही कूड़े के वाहन निकलने दिए गए। पालिका परिसर में बैठक करने के बाद एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

लद्दावाला में स्थित डलावघर को बंद कर स्थानीय लोगों ने वहां रास्ता शुरू कर दिया है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि वहां कूड़ा डालने गए सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को नगर में कूड़ा नहीं उठाया गया। नगर पालिका से कूड़े के वाहनों को भी नहीं निकलने दिया गया। टाउनहाल में आयोजित सफाई कर्मचारियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिन लोगों ने सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पालिका प्रशासन पर सफाई कर्मियों का सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जब तक लद्दावाला का डलावघर नहीं खुलवाया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। बैठक के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। बैठक में मदनलाल, श्यामलाल बेनीवाल, राजकुमार, सरोज सुधा, मुन्ना प्रधान, अमित सूद, सूरज सुधा, काला टांक, अनूप बेनीवाल, सूरज प्रकाश, सोनी बेनीवाल, अरुण बहोत, सोनू भगत, प्रमोद बेनीवाल आदि शामिल रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल ने तथा संचालन महामंत्री राजू वैध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed