{"_id":"5c436c4abdec225334436f6e","slug":"111547922506-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान व इंडेंट के लिए क्रय केंद्र पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान व इंडेंट के लिए क्रय केंद्र पर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान व इंडेंट के लिए क्रय केंद्र पर धरना
छपार। खाईखेड़ी शुगर मिल से गन्ना भुगतान और पर्याप्त इंडेंट जारी किए जाने की मांग को लेकर गांव बरला स्थित क्रय केंद्र पर धरना दिया। मिल के केन मैनेजर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
खाईखेड़ी शुगर मिल के गांव बरला स्थित क्रय केंद्र पर शनिवार सुबह भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शुभम त्यागी के नेतृत्व में दिए गए धरने पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मिल द्वारा बहुत कम इंडेंट जारी किया जा रहा है, जिससे किसानों की गेहूं बुआई प्रभावित हो रही है। क्रय केंद्र पर साप्ताहिक अवकाश भी रखा जाता है। वहीं, गन्ने का भुगतान भी बकाया है। कार्यकर्ताओं ने 30 दिसंबर तक का भुगतान कराए जाने की मांग की। सूचना मिलने पर मिल के केन मेनेजर प्रदीप त्यागी व प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। अनिल त्यागी, मोहित, विपिन, प्रमोद त्यागी, इरशाद, धर्मबीर व जाकिर आदि मौजूद रहे।
युवती के अपहरण में आरोपी के पिता व ताऊ पकड़े
छपार। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती दस जनवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही युवक व उसके परिजनों पर युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता इस्लाम व ताऊ इलियास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।