फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर में किशोर का शव मिलने से कोहराम मचा

गंगनहर में किशोर का शव मिलने से कोहराम मचा

Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में किशोर का शव मिलने से कोहराम मचा
गंगनहर में डूबे किशोर का शव मिला
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर हाईवे के पुल के नीचे गोताखोरों को किशोर का शव मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

मोहल्ला सराफान निवासी जतिन (14) पुत्र पप्पू हलवाई बुधवार को अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गंगनहर पर गया था। गंगनहर में मंत्रोच्चार के बीच गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया। इसके बाद युवक गंगनहर में नहाने लगे। जतिन भी अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने लगा था। नहाते समय जतिन गंगनहर में डूब गया था। पुलिस व परिजन उसी दिन से गोताखोरों की मदद से किशोर को गंगनहर में तलाश करा रहे थे। शुक्रवार को गंगनहर के हाईवे पुल के नीचे जतिन का शव मिल गया। गोताखोरों ने शव को गंगनहर से बाहर निकाला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed