{"_id":"5b902b86867a55787b026829","slug":"111536174982-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान भरभरा कर गिरा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान भरभरा कर गिरा, तीन घायल
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान भरभरा कर गिरा, तीन घायल
जानसठ। गांव कवाल में कच्चा मकान गिरने से महिलाओं समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
गांव कवाल निवासी सत्तार पुत्र अब्दुल रजा अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। बुधवार की सुबह अचानक सत्तार का मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें सत्तार उसकी बहन जमीला, भतीजी सना पुत्री असलम मलबे में दबकर दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर परिवार के तीनों लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने मकान गिरने की सूचना तहसीलदार व हल्का लेखपाल को दी। तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता की जाएगी।