{"_id":"5b75d30742c7921d3156918f","slug":"111534448391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडीज क्लब की रानी तिवारी बनीं तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडीज क्लब की रानी तिवारी बनीं तीज क्वीन
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। लेडीज क्लब के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाली तीज का उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। ध्वजारोहण भी किया गया। उसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साड़ी प्रतियोगिता, सरप्राइज प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में अंकों के आधार पर रानी तिवारी को तीज क्वीन चुना गया। निर्णायक मंडल में रंजना दीक्षित, अर्चना शर्मा रहीं। इस अवसर पर तारा गुप्ता, संगीता सिंह, अमृता तिवारी, पूनम गोयल, दीप्ति, बबीता राठी, ज्योति, मालती तिवारी आदि उपस्थित रहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृक्षारोपण किया
खतौली। गालिबपुर की किसान सेवा समिति लिमिटेड में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश में विकास कार्यों को जिस प्रकार से कर रही है, इस तरह के विकास कार्य किसी दूसरी सरकारों में नहीं हो सके। हमें आज प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि अपने देश के शहीदों की धरोहर को सुरक्षित रखें और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर सिंह सैनी, एमडी धीर सिंह, दिनेश सैनी, मुकेश, पवन सैनी प्रधान, जयसिंह, संदीप, करतार सिंह, श्रीदत्त, राकेश सैनी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, शिवकुमार, अनंगपाल ठाकुर, संजीव आदि उपस्थित रहे।