{"_id":"5b64a7664f1c1b6f668b7292","slug":"111533323110-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़िए खुले में दिशा शौच जाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़िए खुले में दिशा शौच जाने को मजबूर
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भोपा। गंगनहर पटरी पर कांवड़ शिविरों का लगना जारी है। गांव जौली में तिस्सा के ग्रामीणों द्वारा और नंगला बुजुर्ग पुल पर तितावी चीनी मिल द्वारा शिविरों के उद्घाटन किए गए हैं। भोपा के ग्रामीणों द्वारा एक और शिविर का बेलड़ा व भोपा के बीच उद्घाटन किया गया है। अजित शर्मा, जेस वालिया, बंटी, हर्ष वालिया, महकार सिंह, लाल पंडित जी आदि सेवा में लगे हुए है। शुक्रवार को कांवड गंगनहर पटरी भोपा, निरगाजनी, बेलड़ा, जौली आदि शिविरों पर बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड की टीम ने गहनता से छानबीन की।
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
रोहाना। गांव दीदाहेड़ी में डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क बच्चों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय दीदाहेड़ी में आरवीएसके की टीम चरथावल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप लगाकर बच्चों के हार्ट वेट और आंखों जैसी बीमारियों की जांच की। प्रधानाचार्य डा. प्रदीप शर्मा ने बताया की स्कूल में सरकार की महत्वकांशी योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।