{"_id":"5b3290b54f1c1bda6e8ba171","slug":"111530040501-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसए मेड कढ़ाही है विस्फोटक का कथित अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएसए मेड कढ़ाही है विस्फोटक का कथित अवशेष
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने किया दावा
मुजफ्फरनगर। सरवट में हुए भीषण विस्फोट कांड में कथित यूएसए मेड बम बताए जा रहे अवशेषनुमा प्लेट जांच में कढ़ाई पाई गई है। पुलिस के साथ ही एटीएस टीम की जांच के बाद अफसरों ने यह दावा करते हुए घटना में किसी विदेशी बम का इस्तेमाल होने को पूरी तरह से नकार दिया है। इसके साथ ही विस्फोटक को लेकर ऊहापोह की स्थिति बरकरार बनी हुई है।
दरअसल, जो भारी-भरकम प्लेट घटनास्थल पर पड़ी मिली थी, उसकी तली में डिजाइन इन यूएसए मेड इन थाइलैंड’ लिखा हुआ था। इसके साथ ही एक ओर गोलाई में स्टेनलेस स्टील्स नॉनस्टिक’ भी लिखा हुआ है, जो अमूमन बर्तनों पर लिखा पाया जाता है। उक्त प्लेट काफी क्षतिग्रस्त हालत में है, जिसकी तली पर यूएसए व मेड इन थाइलैंड का जिक्र देख उसके किसी विदेशी बम का निचला हिस्सा होने की आशंकाएं जताई जाने लगीं थीं। इस संबंध में सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि उक्त प्लेट की गहनता से जांच की गई है, जिसमें वह किसी विस्फोटक का अवशेष न होकर कढ़ाई पाई गई है। वहीं, मंगलवार को मेरठ से आई एटीएस की टीम ने भी जांच के बाद किसी बम का कथित अवशेष बताई जा रही प्लेट को स्पष्ट तौर पर कढ़ाई करार देते हुए तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिया है।
बदमाशों ने दुकानदार से बाइक, नगदी लूटी
मुजफ्फरनगर। मंगलवार देर रात को तीन बदमाशों ने एक दुकानदार से नगदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। घटनास्थल को लेकर नई मंडी और भोपा पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
विज्ञापन
भोपा के गांव बाकरनगर निवासी प्रमोद पुत्र राजवीर के साथ यह वारदात हुई। नई मंडी में बैट्रे-इंवर्टर की दुकान करने वाला प्रमोद देर रात को बाइक से गांव जा रहा था। जुटमुझेडा से गांव के रास्ते पर पहले से घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने तमंचे दिखा कर रोक लिया। गोली मारने की धमकी दे आतंकित करते 5500 रुपये, मोबाइल और बाइक लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने देर रात दस बजे भोपा थाने पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। नई मंडी और भोपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी।