{"_id":"5b25548a4f1c1bf16e8b83c3","slug":"111529173130-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएम दफ्तर के आदेश पर बना युवक का जाति प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीएम दफ्तर के आदेश पर बना युवक का जाति प्रमाण पत्र
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के आदेश पर बना युवक का जाति प्रमाण पत्र
शाहपुर। क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी एक युवक का जाति प्रमाण पत्र लेखपाल द्वारा पांच बार निरस्त करने पर मुख्यमंत्री आफिस के आदेश के बाद बनाया गया। युवक ने लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है ।
थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी अमित कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोकवाणी केंद्र पर आवेदन किया था, किंतु लेखपाल ने उसका आवेदन निरस्त कर दिया था। उसने लोकवाणी केंद्र पर पांच बार जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। डीएम, एसडीएम से भी अपना जाति प्रमाण पत्र बनाने की गुहार लगाई। अधिकारियों ने हल्का लेखपाल को उसका जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आदेश दिए , किंतु हल्का लेखपाल ने अधिकारियों के आदेश को धता बताते हुए उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया। युवक ने छठी बार लोकवाणी केंद्र पर अपना आवेदन किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेज कर सारी स्थिति से अवगत कराते हुए अपना जाति प्रमाण पत्र बनाने की गुहार लगाई। इसके बाद मुख्यमंत्री आफिस से सदर तहसील से उक्त संबंध के बारे में जानकारी ली गई, तो सदर तहसील के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत गांव में पहुंचे और गांव के लोगों को लेकर युवक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने युवक से पूरी जानकारी लेने के बाद युवक से उसका जाति प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही और उसके बाद युवक का जाति प्रमाण पत्र बन गया। युवक ने हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।