फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लीना ने नेट परीक्षा में 74वीं रेंक हासिल की

लीना ने नेट परीक्षा में 74वीं रेंक हासिल की

Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लीना ने नेट परीक्षा में 74वीं रेंक हासिल की
लीना ने नेट परीक्षा में 74वीं रेंक हासिल की
विज्ञापन

मोरना। छछरौली की लीना चौहान ने नेट परीक्षा में 74वीं रेंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, परिचितों ने बधाई दी तथा छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गांव छछरौली निवासी ठाकुर अमनपाल सिंह चौहान की 22 वर्षीय पुत्री लीना चौहान ने सीएसआईआर नेट यूजीसी जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया 74वीं रेंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर जहां लीना चौहान गदगद है। वहीं परिजन भी गौरवान्वित हैं। लीना ने बताया कि इस परीक्षा के पास करने से भविष्य के रास्ते खुल गए हैं। माता लवकेश व पिता ठाकुर अमनपाल के सपनों को साकार करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लीना की प्रारंभिक शिक्षा मोरना व ककरौली में हुई। इसके स्नातक की शिक्षा मुजफ्फरनगर बागपत व मेरठ में प्राप्त की। लीना को शुभकामनाएं देने वालों का तांता ठाकुर अमनपाल सिंह के घर पर लगा हुआ है। भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, शहजाद अंसारी, अनुज पहलवान, डॉ. खुशनसीब, रविदत्त चेयरमैन, राजेश कुमार, कैप्टन ज्ञानेन्द्र आदि ने छात्रा को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed