फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परीक्षा फार्म आज से भरें, गाइडलाइन जारी

परीक्षा फार्म आज से भरें, गाइडलाइन जारी

Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा फार्म आज से  भरें, गाइडलाइन जारी
परीक्षा फार्म आज से भरें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित सेमेस्टर प्रणाली के यूजी-पीजी कोर्स में शुक्रवार से परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों को निर्देश देने के साथ परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। उसके अनुसार ही फार्म मान्य रहेंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा और एक्स फार्म को एक साथ नहीं भरें तो बेहतर रहेगा। ऐसे में छात्रों का प्रवेश-पत्र जारी होने में कठिनाईयां होंगी।

मुख्य परीक्षा शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर प्रणाली के (सम सेमेस्टर) वर्ग के परीक्षा फार्म ऑनलाइन करने की तिथि 16 मार्च रखेगी। यानि शुक्रवार से परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फार्मों को भरने में गड़बड़ी और कॉलेजों की अनदेखी विवि को भारी पड़ती है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेजों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 16 मार्च 24 मार्च तक प्रोफेशनल कोर्सों के परीक्षा फार्म भरने की तिथियां भी जारी कर दी है। बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, एमजेएमसी, एमएससी बायो, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमटेक, बीटेक, एमबीए समेत सेल्फ फाइनेंस पर संचालित एलएलबी (पांच वर्ष) आदि कोर्स के परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed