फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का गठन

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का गठन

Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का गठन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में जिले के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने एकत्र होकर एसोसिएशन का गठन किया। इस अवसर पर कंपनियों से आ रही समस्याओं के समाधान एवं उनसे निपटने की योजनाओं पर गहनता से विचार किया गया। एसोसिएशन का अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह रावल को बनाया गया। सचिव विनीत जैन और कोषाध्यक्ष जितेंद्र पालीवाल को बनाया गया।
विज्ञापन


अपना दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर अपना दल एस की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय मित्तल एवं संचालन हसन कोही ने किया। इस अवसर पर पार्टी में अन्य पार्टी से आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। सदर विधानसभा की कार्यकारिणी में पंकज बंसल को अध्यक्ष, जय भगवान शर्मा को उपाध्यक्ष, पीयूष गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विशाल गुप्ता को सचिव, राजन सिंघल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुदित मिश्रा, तरुण सिंह, तजकीर एडवोकेट, विपिन कुमार, विनीत कुमार, विकास पाल, गोपाल गर्ग, शाहित राना, आमिर त्यागी, पुनीत बालियान, विपिन गोयल आदि रहे।
विज्ञापन


प्रतिमा खंडित करने की निंदा
मुजफ्फरनगर। अंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष राधेश कुमार पप्पू ने जनपद के एक गांव में अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने की निंदा की है। प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीवन राम सेवा समिति की बैठक
मुजफ्फरनगर। बाबू जगजीवन राम समाज सेवा समिति की बैठक में पांच अप्रैल को पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाने पर विचार हुआ। बैठक में विभिन्न ग्रामों से आए लोग शामिल रहे। जयंती पर भव्य कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर माधव राम शास्त्री, विरेंद्र कुमार, रोहित, श्याम सिंह, अरुण, विजय, सतीश, नीरज, शोकिंद्र, मुकेश, नरोत्तम, नेकीराम, सुदेश आदि रहे।


अनुज गुर्जर ने सपा छोड़ी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अनुज गुर्जर ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व पार्टी में सक्रिय हो गए हैं। इससे पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप सहित सभी को इस्तीफा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed